जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 33 लालसे विगहा में रविवार को राजद के वरिष्ठ नेता व पार्षद रहे कौलेश्वर सिंह यादव की 10 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके पौत्र एवं वार्ड संघ के अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कौलेश्वर बाबू राजद के एक मजबूत स्तंभ थे। वे सदैव गरीबों , दलितों, वंचितों, शोषितों और अल्पसंख्यकों के हित मे खड़े रहते थे। नगर पार्षद के रूप में वे जनहित के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। समारोह में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा, स्थानीय राजद विधायक राहुल कुमार, पूर्व विधायक सुदय यादव, प्रो. सच्चिदानंद यादव, ...