लातेहार, अप्रैल 18 -- लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड के प्रदेश महासचिव दीपक कुमार शाहदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित पत्र में पार्टी के प्रदेश महासचिव पद के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देने की घोषणा की है। अपने पत्र में शाहदेव ने कहा कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त हुआ और प्रदेश नेतृत्व का जो सहयोग मिला, उसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे लिखा कि वे पार्टी के प्रति सम्मान रखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी ने बैठक कर दिया इस्तीफा उनके इस कदम के बाद संगठन में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...