अररिया, मार्च 13 -- अररिया, निज संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने शहर के एक निजी होटल में 'दावत-ए-इफ्तार' का आयोजन किया। पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम की देखरेख में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी, रानीगंज के विधायक अविनाश मंगलम शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार में जिला भर के राजद नेता,संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस आयोजन में नरपतगंज के पूर्व विधायक प्रत्याशी मनीष यादव, राजद के जिला अध्यक्ष अविनाश आनंद,अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अजहर,युवा जिला अध्यक्ष बशीरुद्दीन व्यवसायिक प्रकोष्ठ से अमित पूर्व,नगर निकाय प्रकोष्ठ से वाहिद अंसारी, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह यादव,नसीम, सुशील विश्वास, कमाले हक,राशिद रूमी,मोहतसिम अख्त...