लातेहार, जुलाई 16 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल की बालूमाथ प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में 19 जुलाई को लातेहार टाउन हॉल में प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम व किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सम्मेलन में मंत्री संजय यादव, विधायक संजय सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व गणमान्य लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, मिनी सर्वे कराने समेत विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- आगामी 19 जुलाई के राजद कार्यकर्ता...