पटना, जून 20 -- राजद ने शाहपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसकी सच्चाई जानने के लिए जांच टीम बनाई है। 11 सदस्यीय टीम का नेतृत्व उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी ने रविवार को घटना स्थल पर जाकर सच्चाई का पता करने का कहा है। जांच टीम में पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, रामविशुन राय, नवाज आलम, राहुल तिवारी, सोनू राय, चित्तरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, महताब आलम, मनोज कुमार सिंह, बीरबल यादव शामिल हैं। घटना स्थल से तथ्यों का पता करने के बाद टीम प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को रिपोर्ट सौंपेगी। यह भी पढ़ें- राजद की जांच टीम आज शाहपुर जाएगी यह भी पढ़ें- फर्जी एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच करेंगे रिटायर्ड HC जज, मुठभेड़ पर सवाल के बाद सम्राट का ऐलान

हिं...