बोकारो, मार्च 13 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। मिल्लत क्लब कुरपनिया परिसर में गुरुवार को राजद की ओर से ईद को लेकर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। सभी समुदाय के गणमान्यों के बीच एक साथ बैठकर देश में अमन शांति के लिए दुआ करने के बाद इफ्तार किया गया। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपस में मिलकर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं। किसी भी त्यौहार में सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले पोस्ट से बचे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कहा रमजानुल मुबारक के इफ्तार का खास महत्व है। राजद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मो सरफुद्दीन ने कहा कि रमजानुल मुबारक का महीना बरकत वाला, रहमत वाला है। श्रमिक प्रतिनिधि सुजीत घोष, थाना प्रभारी धनंजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि आनंद सिंह, नवीन पांडे, संजय सिंह, बबलू रवानी, मुन्ना सिंह, सं...