पटना, अगस्त 5 -- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पहली ही बार चुनाव लड़कर बीजेपी से उसकी अहम बांकीपुर विधानसभा सीट छीन ली है। बांकीपुर में बीजेपी के गढ़ में सेंध लगने की काफी चर्चा हो रही है। इसी के साथ चर्चा राष्ट्रीय जनता दल की भी हो रही है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी जहां दो नंबर पर रही तो वहीं तेजस्वी यादव की प्रत्याशी रेखा गुप्ता ना सिर्फ तीन नंबर पर रहीं बल्कि उनकी जमानत तक जब्त हो गई। राजद की इस हार पर पार्टी के अंदर भी घमासान की स्थिति है। तेजस्वी के विधायक भाई वीरेंद्र ने हाल ही इस हार का ठीकरा तेजस्वी यादव के करीबियों पर फोड़ा था। अब कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीके की जीत के बहाने तेजस्वी यादव को लपेट लिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि राजद के राजनीतिक नेतृत्व पर सवाल उठाया है। बता दें कि तेजस्व...