चतरा, मई 30 -- राजद का युवा संवाद चौपाल यात्रा का आयोजन चतरा, प्रतिनिधि।युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित युवा संवाद चौपाल यात्रा में शुक्रवार को चतरा के युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर युवाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। यह भी पढ़ें- चंदनकियारी में दो घंटे का चक्का जाम, नीट पेपर लीक व क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार...