मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- बंदरा। राजद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मिला। राजद के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, निरंजन राय आदि ने पीयर पुलिस द्वारा बड़गांव पंचायत के सरपंच लालबाबू सहनी और ग्रामीणों की पिटाई मामले में दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इसपर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर बबलू कुशवाहा, पृथ्वीनाथ राय, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र किशोर, पूर्व जिला पार्षद रघुनाथ राय तथा साहेबगंज के राजेंद्र राम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.