बोकारो, जनवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला राजद कार्यालय सेक्टर 9 बड़ा खटाल में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, गरीबों, दलितों, पिछड़ों के एकछत्र नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा स्व. कर्पूरी ठाकुर अपने संपूर्ण राजनैतिक जीवन में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। स्व. कर्पूरी ठाकुर समाजवादी नेता के साथ दलितों व पिछड़ों के हक के लिए सर्वस्व निछावर करने वालों में अग्रणी नेता थे। उन्होंने कहा हमारे नेता लालू प्रसाद यादव स्व. कर्पूरी ठाकुर के सच्चे अनुयाई हैं। महिला राजद जिलाध्यक्ष सुनीता देवी व युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष गिरी ने कहा स्व. ठाकुर इतिहास पुरुष थे। जिन्होंने सभी समाज के पिछड...