पटना, मई 8 -- राजद कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आई तेज आंधी से आम का एक पेड़ गिर गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उस वक्त बेटी कात्यायनी के साथ कार्यालय में ही मौजूद थे। प्रेसवार्ता के बाद तेजस्वी कमरे में बैठे ही थे कि तेज आंधी से पेड़ गिर गया। इससे उनके एस्कॉर्ट की एक गाड़ी का शीशा टूट गया। परिसर में लगा दूसरा पेड़ भी गिर न जाए इसलिए कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी से कार्यालय के पीछे बने बोर्ड रूम में चले जाने का आग्रह किया। इसके बाद आंधी के बीच ही तेजस्वी बेटी के साथ कार्यालय के पीछे बने बोर्ड रूम में चले गए। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; जगह-जगह पेड़ गिड़ने से शहर अस्त-व्यस्त, भीषण जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...