गोड्डा, सितम्बर 26 -- झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के निर्देश पर शनिवार को गोड्डा में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय से शुरू होकर शहीद कारगिल चौक पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। राजद की ओर से कथित वोटर का नाम मतदाता सूची से कटने एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त का राजद ने फूंका पुतला राजद के नेता और कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय यादव, जिला प्रधान महासचिव मोहम्मद जाहिद इकबाल, जिला उपाध्यक्ष गिरजा भूषण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय महतो, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, ...