पूर्णिया, जून 11 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को जानकीनगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में लालू प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बाबा साहेब द्वारा स्थापित समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लालू प्रसाद यादव ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन समारोह मे...