जहानाबाद, अगस्त 24 -- कुर्था, निज संवाददाता। डाकबंगला परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी 26 अगस्त को प्रखर समाजवादी नेता स्वर्गीय रामदीप प्रसाद यादव की द्वियीय पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कुर्था के एक निजी उत्सव हॉल में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। पुण्यतिथि समारोह में पार्टी के वरीय नेताओ के साथ स्थानीय सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित कई जन प्रतिनिधियों को बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाजवादी विचार धारा के लोगों को बुलाने का आह्वान किया गया। बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास, पूर्व प्रमुख लालजी यादव, सांसद प्रतिनिधि अमिताभ यादव, श्र...