चतरा, जुलाई 3 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस रविवार को चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव के चतरा स्थित आवास पर पूरे धूम धाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) रश्मि प्रकाश उपस्थित रहेंगे। चतरा जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभी मंच मोर्चा के जिला पदाधिकारी गण, प्रदेश पदाधिकारी गण, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड के पदाधिकारी गण, पंचायत के सभी पदाधिकारी गण, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि गण, 20 सूत्री के जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी गण एवं समस्त नेता कार्यकर्ता गण उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया हैं। यह भी पढ़ें- पांच को जिला राजद का स्थापना द...