चतरा, जून 11 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर गुरुवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के जिला के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रखंड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, नगर अध्यक्ष, पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस आशय कि जानकारी जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...