गिरडीह, अगस्त 2 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। पवित्र सावन मास के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में अटूट आस्था और अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को धनवार प्रखंड के मनसाडीह, हजारीबाग के चलकुशा तथा खूंटी क्षेत्र के श्रद्धालुओं का एक जत्था सरिया स्थित प्रसिद्ध रारजदाह धाम उत्तरवाहिनी नदी से जल उठाकर देवघर के लिए रवाना हुआ। 24 घंटे में 140 किमी की कठिन यात्रा का संकल्प : बाबाधाम रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में चंदन शर्मा, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, संजय कुमार, प्रकाश ठाकुर और निलेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने राजदाहधाम उत्तरवाहिनी नदी से पवित्र जल उठाकर 24 घंटे के भीतर लगभग 140 किलोमीटर की अत्यंत कठिन पैदल यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। यह भी पढ़ें- सांसद व ने किया बा...