कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। पड़रौना राजदरबार की जमीनों के मामले में रानी रेवती देवी की जमीनों की देख रेख के लिये उच्च न्यायालय में डॉ मधु दीक्षित द्वारा दायर वाद के आधार पर जमीनों की देखरेख के पक्षकार नियुक्त करने का आदेश दिया है।पड़रौना व खड्डा तहसील क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ जमीन पड़रौना राजदरबार के नाम दर्ज है। कुछ जमीनों पर तमाम लोगों ने कब्जा दखल भी कर रखा है। राजदरबार की जमीनों के लिए उच्च न्यायालय में लम्बे समय से एक पक्षकार मधु दीक्षित द्वारा वाद दाखिल कर न्यायालय से पक्षकार बनाए जाने के लिये अनुरोध किया था, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए उन्हें राजदरबार की जमीनों की देख रेख के लिये पक्षकार नियुक्त कर दिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मोहित कुमार ने बताया कि रानी रेवती देवी रवि प्रताप न्यास तथा इस...