राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक और परास्नातक की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक और परास्नातक की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की तरफ से छात्राओं को तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया। प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भरतनाट्यम, गणेश स्तुति, शिव वंदना, सितार वादन, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। लोकगीत और सूफी मैशअप, इंडियन और वेस्टर्न मिक्स डांस, पंजाबी लोक नृत्य और अंत्याक्षरी भी हुई। समारोह के अंत में छात्राओं ने ओपन डांस फ्लोर पर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. परवीन सुल्ताना, सह-संयोजक डॉ विभा सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रंजीता मर्क और सह कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जया शाही रहीं। यह भी पढ़ें- छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.