राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात रात 10 से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात रात 10 से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान न केवल वाहन, बल्कि पैदल भी लोग नहीं आ-जा सकेंगे। रात में आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार इस दौरान पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) की ओर से पुल पर ड्रेनेज स्पाउट और एक्सपेंशन ज्वाइंट की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। कार्य के दौरान नमो घाट से पड़ाव और पड़ाव से नमो घाट की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन तथा पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- गंगा नदी का पीपा पुल 15 से बंद होगा रोक के लिए रात में पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। पड़ाव के पास ही वाहन रोक दिए जाएंगे। इस दौरान मार्ग से संबंधी किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.