गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर,वरिष्ठ संवाददाता राजघाट क्षेत्र स्थित तकिया घाट पर राप्ती नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए किशोर नदी में कूद गया। उसने कड़ी मशक्कत कर लड़की को तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में समाकर लापता हो गया। एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शाम तक किशोर का कहीं पता नहीं चला था।जानकारी के अनुसार बसंतपुर खास निवासी 14 वर्षीय विवेक अपने दोस्त के साथ तकिया घाट पर गया था। इसी दौरान एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की अचानक नदी में कूद गई। उसे डूबता देख विवेक ने भी बिना देर किए नदी में कूद गया और काफी मशक्कत के बाद लड़की को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन खुद डूब गया। घटना के समय साथ मौजूद उसका दोस्त घबरा गया। उसने घरवालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद विवेक के परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.