वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी। मालवीय पुल (राजघाट) के ड्रैनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक यानी कुल 25 दिन तक केवल बाइकें ही आ-जा सकेंगी। इसे शनिवार से लागू कर दिया गया। सुबह 9 से 10 बजे के बीच नमो घाट की ओर से पड़ाव की ओर स्कूल वाहनों को जाने दिया गया, इसके बाद रोक दिया गया। पुल से पैदल और बाइक से वाहनों का आवागमन शुरू है। उधर पड़ाव से रामनगर मार्ग, सामने घाट पुल और विश्वसुंदरी पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। उधर पीडब्ल्यूडी की ओर से राजघाट पुल के ज्वाइंट की मरम्मत भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि प्रतिबंध के दौरान स्कूल बसों को आने और जाने की अनुमति मिली है लेकिन केवल एक ही फेरे के लिए। यानी सुबह 9 से 10 बजे के बीच नमो घाट से पड़ाव की ओर स्कूल बसें जा सकेंगी। जबकि दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक पड़ाव स...