गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नौसड़ के राजघाट में पुराने पुल की मरम्मत के दौरान हुए डायवर्जन में गुरुवार को जाम के बीच वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़े। पुराने पुल में आधी सड़क घेरकर मरम्मत करने के दौरान आधी सड़क में ही हल्के वाहनों को भेजा जा रहा है, इसके बावजूद भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग खंड-तीन की ओर से पुल में एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत की जा रही है। इस कारण ट्रक, बस सहित अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। इस कारण दोपहर में वाहनों को पुल पार करने में औसतन आधे समय लगने लगा। शाम को भी वाहन रेंगते नजर आए। टीपी नगर से नौसड़ की ओर जाने वाले लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एसपी ट्रैफिक राजकु...