वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट पुल पर शुक्रवार रात लगभग 12:30 बजे मोटर साइकिल में आग लग गई। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल के मालिक ने खुद आग लगा दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है। काफी देर तक बाइक जलती रही। इस दौरान राजघाट पुल से गुजरने वाले राहगीरों ने वीडियो और फोटो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...