वाराणसी, दिसम्बर 19 -- वाराणसी/ रामनगर, हिटी। मालवीय पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए शनिवार से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 13 जनवरी तक लागू रहेगा। इस दौरान पुल से केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। 25 दिनों तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड की ओर से पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को यातायात प्रतिबंध का ड्राई रन किया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए पुल पर सवारी वाहनों और चारपहिया वाहनों का आवागमन रोका गया। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि आटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन, एम्बुलेंस और स्कूल बसों का आवागमन सामने घाट पुल से कराया जाएगा। वहीं, सामने घाट पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। चंदौली से वाराणसी आने-जाने वाले भारी मालवा...