वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार सुबह रामनगर स्थित राजकीय बालगृह जाएंगी। इसे लेकर यातायात विभाग की ओर से राजघाट पुल समेत कई रूटों पर प्रतिबंध एवं डायवर्जन जारी किया गया है। राजघाट पुल पर गुरुवार सुबह 6 से 11 बजे तक मालवाहक प्रतिबंधित रहेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सुबह 6 से 11 बजे तक पीएसी तिराहा से रामनगर चौराहा की तरफ वाहन नहीं आएंगे, इन्हें पंचवटी तिराहा की ओर भेजा जाएगा। टेंगरा मोड़ तिराहा से रामनगर चौराहा वाहन नहीं आ सकेंगे, ये लंका मैदान डायवर्ट होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहा से दैत्रावीर तिराहा, जेपी मेहता तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। गोलघर कचहरी से दैत्रावीर तिराहा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आंबेडकर चौराहा से ग...