चंदौली, मार्च 13 -- पड़ाव। पड़ाव चौराहे के समीप राजघाट पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए लगाया गया हाईट गेज बैरियर बुधवार की देर रात्रि क्रेन से धक्का लगने से बीच से टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात व्यवस्था घंटो बाधित रही। संयोग अच्छा रहा कि उस समय कोई वाहन और राहगीर आसपास मौजूद नहीं रहे। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। आनन फानन में सुजाबाद चौकी इंचार्ज प्रशांत पांडेय ने स्थानीय लोगों के मदद से बैरियर को हटवाया तब जाकर यातायात बहाल हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...