गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक आठ वर्षीय बच्चा रास्ता भटककर थाना पहुंच गया। बच्चा अपने घर का पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था, जिससे उसकी पहचान करने में दिक्कत हो रही थी। थाना राजघाट पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे से पूछताछ की और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी जानकारी साझा कर परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया और मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत जताई और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा और हेड मोहर्रिर श्रवण कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...