शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में आज प्रातःकाल राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन जिला गंगा समिति, शाहजहाँपुर के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्री राजू बग्गा, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कुमार सागर, WORK संस्था के स्वयंसेवी नावेद, रोहित, बैंक, नितिन अग्रवाल, गंगा सेवक हिमांशु सक्सेना सहित अनेक स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों एवं स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर घाट परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की तथा स्वच्छ एवं निर्मल गंगा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि यह अभियान ...