पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। विधानसभा घेराव करने से रोकने और कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए। सरकार की दमनात्मक कार्यवाही के विरोध करने के लिए प्रांतीय आवाहन पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओ ने देवहा नदी के पास स्थित राजघाट पर गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रहकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहराध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने बताया कि 17 फरवरी को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कानून का नाम बदल कर गांधी विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को खत्म कर दिया,जिसके विरोध के लिए पूरी यूपी से कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में मनरेगा बचाओ संग्राम में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के प्रयास किया गया। घेराव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.