गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- गोरखपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग और राजघाट थाने की संयुक्त टीम ने अमरूतानी में छापेमारी की। संयुक्त टीम ने ड्रोन का प्रयोग कर संदिग्धों की पहचान की। कार्रवाई के दौरान दर्जन भर से अधिक भट्ठियों को तोड़ा गया। टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की। टीम ने 250 किलोग्राम लहन को नष्ट किया। इसके साथ ही आबकारी एक्ट में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया। आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार और श्याम नारायण वर्मा ने बताया कि विभिन्न सेक्टर में छापेमारी लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...