बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- राजगीर में सार्वजनिक शौचालय की जमीन पर घेराबंदी रोकी गई प्रशिक्षु आईएएस ने दस्तावेज जांच के बाद काम रुकवाया फोटो: राजगीर अनुमंडल: राजगीर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को आवेदन देने पहुंचे वार्ड 21 के लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 21 के पछियारी टोला में स्थित सार्वजनिक शौचालय की जमीन पर की जा रही घेराबंदी को प्रशासन ने गुरुवार को रुकवा दिया। शिकायत मिलने पर प्रशिक्षु आईएएस सह अंचल पदाधिकारी कृष्णा जोशी ने स्थल का निरीक्षण किया। उपलब्ध दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद उन्होंने निर्माण और घेराबंदी कार्य तत्काल रोकने का निर्देश दिया। स्थानीय शंकर राजवंशी, अजय राजवंशी, राजेंद्र यादव, कौशल्या देवी, मनिता देवी, बृजमोहन राय, शोभा देवी, सरिता देवी, कारी देवी व अन्य ने बताया कि बिना नापी और वैध कागजा...