बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- राजगीर में वनकर्मियों को जीवनरक्षक कौशल का कराया गया अभ्यास नेचर सफारी में एनडीआरएफ की टीम ने वन कर्मियों को किया ट्रेंड फोटो : नेचर सफारी : राजगीर नेचर सफारी में शुक्रवार को वन कर्मियों को प्रशिक्षित करती एनडीआरएफ की टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेचर सफारी राजगीर में शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने वनकर्मियों को जीवनरक्षक कौशलों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। साथ ही, विशेष प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। एनडीआरफ की टीम के विशेषज्ञों द्वारा वनकर्मियों को दो प्रमुख जीवनरक्षक कौशल का अभ्यास कराया गया। अचानक दिल का दौरा पड़ने पर बेहोश होने या सांस रुकने की स्थिति में मरीज को पुनर्जीवित करने की चरणबद्ध तरीके व गहरे घाव या गंभीर चोट के कारण होनेवाले भारी हेमरेज और खून के बहाव को प्रभावी दबाव व प...