बिहारशरीफ, नवम्बर 26 -- शक्ति संवाद में महिला अधिकारों पर चर्चा राजगीर में जुटेंगी 20 राज्यों की महिला आयोगों की अध्यक्ष, सचिव व सदस्य, आज से शक्ति संवाद राष्ट्रीय महिला आयोग का दो दिवसीय क्षमता निर्माण एवं परामर्श कार्यक्रम, 105 प्रतिभागी लेंगी हिस्सा लिव-इन रिलेशनशिप पर न्यायिक दृष्टिकोण विषय पर होगी विशेष चर्चा फोटो : विजया रहाटकर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से 27 नवंबर को राजगीर के होटल तथागत में शक्ति संवाद के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जाना है। इसमें देश के 20 राज्य महिला आयोगों की अध्यक्ष, सचिव के अलावा सदस्य समेत 105 प्रतिनिधि शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, आयोगों को मजबूत बनाने, शिकायतों के प्रभावी निपटारे और महिला कल्याण के लिए समन्वित...