बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेतर बिगहा गांव में सोमवार को करंट से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक राघो यादव का 32 वर्षीय पुत्र रामविलास यादव था। परिजनों ने बताया कि वह खेत में फसल देखने गया था। इसी दौरान रास्ते में बिजली के पोल में लगे स्टेक के संपर्क में आ गया। स्टेक में बिजली प्रवाहित हो रही थी। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष रमन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गयें। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक दो भाइयों में छोटा था। अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र व बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभा...