बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- राजगीर में 5 को जुटेंगे कई जिलों के चिकित्सक व आरएमपी विशेषज्ञ चिकित्सक, आरएमपी प्रैक्टिशनरों को करेंगे प्रशिक्षित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन जीवक संघ द्वारा राजगीर स्थित सरस्वती भवन में पांच अप्रैल को आरएमपी प्रैक्टिशनरों का सम्मेलन होगा। इसमें नालंदा, नवादा, गया, पटना, शेखपुरा समेत कई जिलों के आरएमपी (ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर) शामिल होंगे। जनजीवक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को संघ की कार्यकारिणी की बैठक की गयी। कार्यक्रम की सफलता की रणनीति बनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व जिले के सांसद कौशलेन्द्र कुमार शामिल होंगे। इसमें कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होकर आरएमपी को प्रशिक्षित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...