बिहारशरीफ, जून 11 -- राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान पर 6 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी रात 11 बजे से ही जुटने लगी थी भीड़, जिग-जैग बैरिकेडिंग पड़ी छोटी भीड़ इतनी जुटी कि 8 घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा श्रद्धालुओं को ब्रह्मकुंड में 5 लाख तो अन्य कुंडों में एक लाख लोगों ने किया स्नान ब्रह्मकुंड से जरासंध स्मारक तक 3 किलोमीटर लगी रही लंबी कतार फोटो अलग से। राजगीर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक मलमास मेले (पुरुषोत्तम मास) के तीसरे और अंतिम शाही स्नान के पावन अवसर पर गुरुवार को राजगीर पूरी तरह आस्था और श्रद्धा के महासागर में डूब गया। यह भी पढ़ें- सरस्वती नदी के तट पर हुई महाआरती परंपरा का निर्वहन आस्था की शक्ति का आलम यह था कि श्रद्धालु बिना थके आठ घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अनुमान के अनुसार, केवल ब्रह्मकुंड में ही क...