नई दिल्ली, मई 17 -- Rajgir Malmas Mela: बिहार के राजगीर स्थित कुंड परिसर में 33 कोटि देवी-देवताओं के आह्वान और ध्वजारोहण के साथ एक माह तक चलने वाले मलमास मेला का रविवार को विधिवत आगाज हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेले का उदघाटन किया। पहले दिन करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्मकुंड, सरस्वती कुंड और सप्तधारा में आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मलमास मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे भक्ति भाव से पूजा पाठ कर सकें। देशभर से यहां पर जो भी आएं, वे अच्छी यादें लेकर जायें। मुख्यमंत्री ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और भीड़ का प्रबंधन अच्छे ढंग से करने का भी निर्देश दिया ह...