बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- फोटो : राजगीर कॉलेज-राजगीर के डिग्री कॉलेज में गुरुवार को कार्यक्रम की जानकारी देतीं डॉ. शारदा कुमारी व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजकीय डिग्री कॉलेज में शनिवार को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को मीडिया प्रभारी डॉ. शारदा कुमारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें चुने गये युवा विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। इसके माध्यम से युवा लोकतांत्रिक प्रणाली, संविधान के आदर्शों, मूल अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए डिग्री कॉलेज को नालंदा का नोडल महाविद्यालय बनाया गया है। जिले के 133 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। यह युवाओं में इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह को दर्शाता है। यह कार्यक्रम ज...