पटना, अप्रैल 2 -- बिहार के नालंदा जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में जू और नेचर सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को बार-बार टिकट की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 'प्रायोरिटी पैकेज' शुरू किया है। य राजगीर जू और नेचर सफारी का सुपर कॉम्बो होगा। इसके तहत एक ही टिकट पर पर्यटक दोनों सफारियों का आनंद ले सकेंगे। इसमें नेचर सफारी प्रवेश, जू प्रवेश, ग्लास ब्रिज, जिप लाइन जैसी अधिकतर सुविधाएं शामिल रहेंगी। वयस्क पर्यटकों के लिए इस कॉम्बो की कीमत 2 हजार रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। वहीं, बच्चों को आधे दाम यानी 1000 रुपये में यह पैकेज मिलेगा। इस पैकेज में जू सफारी प्रवेश, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी भ्रमण, सफारी भ्रमण, नेचर सफारी प्रवेश, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप ब...