बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों की हुई प्रतिनिुक्ति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर खेल परिसर में 15 सितंबर को दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पैरा स्वीमिंग, पैरा बैडमिंटन और पैरा एथलेटिक्स(ट्रैक एंड फिल्ड) स्पर्धाओं में खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है। बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय से शिक्षकों, संबंधित स्कूलों के प्रभारियों, खेल पदाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। कुल 20 शारिरिक व सामान्य शिक्षकों को प्रतियोगिता के दिन सुबह आठ बजे उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...