बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- राजगीर के राजकीय डिग्री महाविद्यालय के दो छात्र राष्ट्रीय फाइनल में, मुंबई में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व सेवी-निस्म राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज़ 2026 के पूर्वी क्षेत्रीय चरण में शीर्ष 12 में बनाई जगह फोटो : राजगीर कॉलेज : राजगीर का डिग्री कॉलेज। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ बिहार का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के छात्र राजन शर्मा एवं विजय कुमार गुप्ता ने सेवी और निस्म राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज़ 2026 के पूर्वी क्षेत्रीय चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 12 महाविद्यालयों में स्थान बनाया और राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई कर ली है। बिहार के सिर्फ दो कॉलेज : यह भी पढ़ें- बि...