राजगीर के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 20 पदक
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- फोटो : राजगीर कराटे-विजेता कराटे खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। राजगीर, निज संवाददाता। मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में राजगीर के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल चैम्पिनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। स्वर्ण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राजस्थान के जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कोच अश्विन पांडेय ने खुशी जाहिर कर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है। (राजगीर से अनूप कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.