बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- फोटो : राजगीर स्कूल-राजगीर के केन्द्रीय विद्यालय में शुक्रवार को नये छात्रों का स्वागत करते शिक्षक। राजगीर, निज प्रतिनिधि। आयुध निर्माणी परिसर के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शुक्रवार को नव नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया। स्कूल के मुख्य द्वार पर शिक्षिका रूबी और सुरुचि ने उन्हें तिलक लगाया और पुष्पवर्षा की। प्राचार्य विवेक किशोर, अभिभावक व बच्चों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने अपने नये साथियों का स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। शिक्षकों से परिचय कराया गया। प्राचार्य ने कहा कि रिक्त सीट के अनुपात में आवेदकों की संख्या अधिक रहने के कारण लॉटरी से इनका चयन किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शीर्ष पर है। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जा...