बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- राजगीर की वादियों में बढ़ गयी विदेशी पक्षियों की संख्या यूरोप व मध्य एशिया के पक्षियों को भा गयी पर्यटक नगरी वन विभाग के सर्वेक्षण में 33 प्रवासी पक्षियों की हुई पहचान फोटो : राजगीर बर्ड-राजगीर में आये प्रवासी पक्षी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर की खूबसूरत वादियां अब विदेशी पर्यटकों के साथ विदेशी पक्षियों को भी लुभाने लगी है। यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यूरोप व मध्य एशिया, विशेषकर रूस से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी राजगीर पहुंच रहे हैं। वन विभाग की तरफ से राजगीर सफारी व आसपास के इलाकों में किये गये सर्वेक्षण में पता चला है कि कुल 135 पक्षियों की प्रजातियां यहां है। इनमें से 33 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां यहां मिली है। ठंड के मौसम में इन पक्षियों की संख्या में और अधिक व...