सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- गोसाईगंज,संवाददाता। राजगीर की बेटी ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे आयुष विभाग में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बेटी और उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मुइली चौबेपुर गांव निवासी राजगीर बैजनाथ कोरी की बेटी रोशनी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोशनी को होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। परिजनों के मुताबिक रोशनी का चयन करौंदीकला ब्लॉक के शहाबुद्दीनपुर में होम्योपैथिक फार्मासिस्...