गौरीगंज, अप्रैल 18 -- गौरीगंज। संवाददाता गौरीगंज कस्बे के मुसाफिरखाना रोड के राजगढ़ में संचालित एसपी पब्लिक स्कूल पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए विद्यालय को बंद करा दिया। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। शिक्षक नेता की शिकायत के बाद विभाग ने जांच कराई। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद शनिवार को बीईओ ने तत्काल प्रभाव से स्कूल में ताला लगवा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 42 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। यह भी पढ़ें- 1 से 8 तक के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय होंगे बंद, लगेगा 1 लाख जुर्माना सभी बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालयों कंपोजिट स्कूल हरखपुर और ...