धनबाद, जनवरी 15 -- राजगंज, प्रतिनिधि। टुसूमणि अखड़ा राजगंज कारीटांड़ में बिनोद ग्राम विकास केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को टुसूमणि विदाई कार्यक्रम हुआ। इसमें 25 चौड़ल व टुसू गीत प्रतिभागियों ने भाग लिया। मालती कुमारी ग्रुप बरवाडीह को प्रथम, नंदनी कुमारी ग्रुप कदमटांड़ और नेहा कुमारी ग्रुप दलदली को द्वितीय मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कुमार महतो और विशिष्ट अतिथि मनसा राम मुर्मू मुखिया थे। धनंजय महतो, प्रमोद चौरसिया, नुनाराम महतो और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर किशोर महतो ने की और संचालन जितेंद्र नाथ महतो ने किया। जय मां धरती फाउंडेशन की ओर से शंकर किशोर महतो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...