धनबाद, अप्रैल 5 -- राजगंज, प्रतिनिधि। बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा समिति राजगंज द्वारा आयोजित सप्ताह व्यापी चैती दुर्गा पूजा धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शनिवार की रात गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया तथा सप्ताह भर से चल रहे मेले का समापन हुआ। समिति के सदस्य एवं ग्रामीण नाचते-झूमते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नाथू बांध में किया। इस दौरान श्रद्धालु आस्छे बोछोर आबार होबे मां के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, सचिव अजय दे, कोषाध्यक्ष सुबौध चौरसिया, मेला सचिव संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, संगठन प्रभारी आशीष, विधि व्यवस्था प्रभारी शुभांकर राय, संतराम जायसवाल, अवधेश चौरसिया, अजय माहुरी, दीपू दे, उज्ज्वल कुमार, संतोष अग्रवाल, निखिल दत्ता, संजय माहुरी...