धनबाद, मार्च 20 -- राजगंज में बजरंगबली दल द्वारा आयोजित चैती दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार की सुबह आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से कलश स्थापना की गई। सुबोध चौरसिया व उनके पत्नी बंदना देवी को समिति ने यजमान बनाया है। श्रद्धालु सुबह पूजन स्थल पर पहुंच गए थे। सभी ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। देर शाम को मां की संध्या आरती में काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आचार्य मनोज पांडे, गंगेश चंद्र पांडे, अनुज पांडे, वासुदेव पांडे, मुन्ना पांडे व बीरू पाण्डेय की अगुआई में अनुष्ठान हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...